उत्तराखंड-अल्मोड़ा में 16 से 23 सितंबर तक होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेला -भव्य आयोजन की तैयारियां तेज
अल्मोड़ा। देवभूमि की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक पूरे उल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को मेला समिति ने पोस्टर का विमोचन कर आठ दिवसीय आयोजन की रूपरेखा जारी की। इस बार मेले का आयोजन मां नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ एडम्स मैदान में भी किया जाएगा। यहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
मेला समिति के अनुसार 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मेले के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही आठ दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। समिति ने बताया कि मेले को अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
17 सितंबर को होगा कदली वृक्षों का आमंत्रण
मेले की प्रमुख धार्मिक परंपराओं के तहत 17 सितंबर को मां नंदादेवी की प्रतिमा निर्माण के लिए कदली वृक्षों का आमंत्रण किया जाएगा। इसके बाद 18 सितंबर को अष्टमी के अवसर पर कदली वृक्षों को मंदिर परिसर में लाया जाएगा। पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार इन्हीं कदली वृक्षों से मां नंदादेवी की प्रतिमा तैयार की जाएगी।
एडम्स मैदान में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस बार एडम्स मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और जनसहभागिता आधारित आयोजनों को विशेष महत्व दिया गया है। मेले के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली और मुंबई से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
utrarakhand-हल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा : हथियारों के दम पर 8 लाख की लूट, दो नकाबपोश गिरफ्तार