उत्तराखंड…प्रेम विवाह के दो साल बाद गिरफ्तारी : अब बालिग दंपती और तीन माह के बच्चे के बावजूद युवक जेल भेजा गया
रुद्रपुर। महानगर के एक युवक को दो वर्ष पूर्व मुंबई में एक नाबालिग किशोरी से प्रेम विवाह करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि अब युवक और युवती दोनों बालिग हो चुके हैं तथा उनके तीन माह का एक बच्चा भी है। दोनों परिवार भी वर्तमान में इस विवाह को स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन दर्ज मुकदमे और कानूनी प्रक्रिया के चलते युवक को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी युवक रोजगार के सिलसिले में करीब दो वर्ष पहले मुंबई गया था। वहां उसकी एक किशोरी से जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया। जब किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मुंबई के संबंधित थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक मुंबई से लौट आया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। चूंकि युवक रुद्रपुर का निवासी था, इसलिए बाद में मामला रुद्रपुर स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी रुद्रपुर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वर्तमान में दोनों बालिग हैं और उनके घर तीन माह पहले बच्चे का जन्म हुआ है। दोनों परिवार भी अब इस रिश्ते के पक्ष में हैं, लेकिन पहले दर्ज हुए मुकदमे के कारण पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी।
पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। युवक के जेल जाने से दोनों परिवारों के सामने नई परेशानियां खड़ी हो गई हैं, खासकर नवजात बच्चे और परिवार की देखभाल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद
उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई
उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब