उत्तराखंड…न्यूजीलैंड भेजने का सपना दिखाकर 7 लाख की ठगी -छह माह बाद भी नहीं मिला वीजा-दस्तावेज
रुद्रपुर। न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पंचवटी विलास निवासी कुलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने भूरारानी रोड स्थित ईआईएफएस प्रा. लि. के माध्यम से न्यूजीलैंड जाने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी फाइल लवीश महाजन स्वामी को सौंपी थी।
कुलजीत सिंह के अनुसार, विदेश भेजने की एवज में उन्होंने 7 जुलाई 2024 को 4.50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे, जबकि 2.50 लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद लवीश महाजन स्वामी ने छह माह के भीतर न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था।
पीड़ित का कहना है कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद उसे न्यूजीलैंड जाने से संबंधित कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए। कई बार संपर्क करने पर भी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ कुल सात लाख रुपये की ठगी की गई।
कुलजीत सिंह ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस घटना के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की पड़ताल की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद
उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई
उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब