उत्तराखंड : मंडी में ट्रक के अंदर मिला चालक का शव -पास में इंजेक्शन और दवाइयां बरामद

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बगवाड़ा मंडी परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक के अंदर चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से इंजेक्शन और कुछ दवाइयां भी मिली हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगपुरी टांडा, थाना स्वार, रामपुर निवासी शफीक अहमद उर्फ गुड्डू (पुत्र नवी अहमद) पिछले करीब 12 वर्षों से ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह श्रीनगर से ट्रक संख्या UK 04 CB 8503 में सेब लेकर आया था और बगवाड़ा मंडी की आढ़त में माल उतार चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शाखा प्रबंधक पांडे को दी विदाई -कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत

बताया गया कि ग्राम नगलिया, थाना स्वार, रामपुर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ के पास मंडी के एक आढ़ती का फोन आया। आढ़ती ने बताया कि गुड्डू ट्रक में नशे की हालत में पड़ा है, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सूचना पर आरिफ मौके पर पहुंचा तो उसने ट्रक की खिड़की से गुड्डू को उल्टा लेटे हुए देखा। उसके पास इंजेक्शन और कुछ दवाइयां रखी थीं। काफी हिलाने के बाद भी जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने बगवाड़ा चौकी पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही मिलेगी एंट्री -उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसों का संचालन प्रभावित

पुलिसकर्मियों ने चालक को ट्रक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग -लाखों का सामान जलकर राख

मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119