शाखा प्रबंधक पांडे को दी विदाई -कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत

खबर शेयर करें 👉

-नाबार्ड ने मोटाहल्दू समिति का किया चयन -विकास कार्यों के लिए तैयार की जा रही डीपीआर

मोटाहल्दू। समिति की प्रबंध कमेटी की ओर से शाखा प्रबंधक योगेश पांडे का मुख्यालय में स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष हेम दुर्गापाल ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव से पहले उक्रांद की पहली सूची जारी -16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

बैठक में नैनीताल-उधम सिंह नगर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष एवं संयुक्त संगठन के प्रदेश संयोजक प्रकाश जोशी तथा संयुक्त संगठन के प्रदेश प्रवक्ता विपिन चंद्र भट्ट का भी स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष हेम दुर्गापाल और प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने सफल आंदोलन के लिए दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू में राष्ट्रीय तिलहन मिशन के तहत किसानों को दिया प्रशिक्षण -सोयाबीन की खेती के गुर बताए

इस अवसर पर बताया गया कि नाबार्ड की ओर से मोटाहल्दू समिति का चयन विकास कार्यों के लिए किया गया है। इसके तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। प्रस्तावित योजनाओं से समिति के कृषक सदस्यों की आय बढ़ाने और समिति के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का भव्य समापन -हैकाथॉन में टीम ग्रेडिएंट ने मारी बाजी

कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष संजय पाठक, निदेशक नानू उपाध्याय, विक्की पाठक, मीना कबड़वाल, योगेश, दिशा, कपिल, हरिप्रिया जोशी, पुष्पा नागिला, विपिन बमेटा सहित समिति के कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119