दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही मिलेगी एंट्री -उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसों का संचालन प्रभावित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दिल्ली में रविवार से केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिलने के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 200 बसों का संचालन प्रभावित होगा। इनमें 12 वोल्वो बसें भी शामिल हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने वोल्वो और एसी बसों के फेरे बढ़ाने की योजना बनाई है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर औसतन 934 बसें संचालित होती हैं। इनमें करीब 400 बसें दिल्ली जाती हैं। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, इन बसों में लगभग 200 बसें बीएस-6 मानक की नहीं हैं। ऐसे में प्रतिबंध लागू होने के बाद ये बसें दिल्ली नहीं जा सकेंगी। इसका सबसे अधिक असर दिल्ली-देहरादून रूट पर संचालित वोल्वो की लग्जरी सेवा पर पड़ने की संभावना है। इस मार्ग पर वर्तमान में 25 वोल्वो बसें संचालित होती हैं, जिनमें से 12 बसों के संचालन पर असर पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव से पहले उक्रांद की पहली सूची जारी -16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

बसों की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम शेष बसों के फेरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि करीब 200 बसें नई दिल्ली नहीं जा सकेंगी। निगम के पास दो सीएनजी बसें भी हैं। इसके अलावा पर्वतीय मार्गों पर नई बसें संचालित हो रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन व्यवस्थाओं से यात्रियों की सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू में राष्ट्रीय तिलहन मिशन के तहत किसानों को दिया प्रशिक्षण -सोयाबीन की खेती के गुर बताए

क्रांति सिंह के अनुसार, फिलहाल छह वोल्वो बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर सभी 13 बसों के फेरे बढ़ाने की योजना भी है। इससे बसों की उपलब्धता के अनुसार अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जा सकेंगी। निगम का प्रयास है कि दिल्ली रूट पर बसों की कमी के बावजूद यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119