उत्तराखंड : रुद्रपुर में तालाब में डूबी बच्ची की मौत -खेलते-खेलते हुई लापता, चप्पल मिलने पर चला पता
रुद्रपुर। घर के आसपास खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से सटे तालाब के किनारे उसकी चप्पल पड़ी मिली। अनहोनी की आशंका पर तालाब में खोजबीन की गई, जहां बच्ची पानी में डूबी मिली। परिजन उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम प्रधान अवतार सिंह के मुताबिक, बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से सटे करीब 40×40 फीट के तालाब की ओर चली गई। तालाब में मछली पालन किया जाता है। कुछ देर बाद बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की।
इसी दौरान तालाब के किनारे बच्ची की चप्पल पड़ी मिली। चप्पल मिलने के बाद परिजनों ने तालाब के पानी में खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची पानी में मिली। परिजन आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर दिनेशपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि घटना की कई एंगल से जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
Uttarakhand-ब्रेक फेल होने से 40 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -महिला की मौत
शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार