उत्तराखंड : पत्नी की गोली मारकर हत्या -पुलिस को खुद फोन कर बोला- मैंने मार डाला, पति फरार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। हत्या के बाद उसके पति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर वारदात की जानकारी दी और कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी पति धीरज पंवार फरार है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम में धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम एक प्लॉट के अंदर बने कमरे तक पहुंची। कमरे में काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत गोली लगने से हुई है। सूचना पर फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार काजल अपने पति धीरज के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी। उसका भाई अभिषेक भी पास में ही रहता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि काजल और धीरज के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई।

काजल मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं में कांग्रेस की टिकट पर शंकर जोशी का ‘100 प्रतिशत’ दावा -बोले- टिकट भी मेरा, जीत भी मेरी

मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति धीरज पंवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119