उत्तराखंड : नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने की घोषणाओं की बौछार -कालाढूंगी अस्पताल का होगा उच्चीकरण

खबर शेयर करें 👉

–इथेनॉल प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने लगाए नारे -कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कालाढूंगी। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए नारी सशक्तिकरण को प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत करीब 700 महिलाओं को छह करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दिए जाने की जानकारी भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चलती बस में शातिरों का आतंक -यात्री का ट्रॉली बैग काटकर सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी अस्पताल के उच्चीकरण, मिनी स्टेडियम का निर्माण शीघ्र पूरा करने, 200 विद्युत पोल लगाने, गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में सड़क निर्माण और गोरापड़ाव बाईपास से बजवालपुर-किशनपुर मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा की। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र 2026-27 के दौरान महिलाओं को रोजगार देने के लिए 70 अतिरिक्त महिला जिप्सियों के पंजीकरण की घोषणा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने उठाया छात्र डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा का मुद्दा

मुख्यमंत्री के संबोधन के बीच चकलुवा स्थित इथेनॉल प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने पोस्टर दिखाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सीएम ने संबोधन रोककर ग्रामीणों को उनकी बात सुनने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर प्लांट की उच्चस्तरीय जांच और उसे बंद कराने की मांग उठाई।

वहीं, अंकिता भंडारी प्रकरण और इथेनॉल प्लांट के मुद्दे पर विरोध करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्यक्रम के बाद छोड़ दिया। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने, अस्पताल उच्चीकरण, टचिंग ग्राउंड, सब्जी मंडी और पार्किंग की मांग रखी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेश शर्मा ने भी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : छठ घाट पर करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, दीवान सिंह बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने भारी भीड़ देखकर विधायक बंशीधर भगत की सराहना करते हुए कहा कि कालाढूंगी में उनका जलवा आज भी कायम है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119