उत्तराखंड : चलती बस में शातिरों का आतंक -यात्री का ट्रॉली बैग काटकर सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-हरिद्वार से देहरादून आ रही बस में चार संदिग्धों ने यात्री को बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम, रायवाला के पास उतरकर हुए फरार

हरिद्वार। हरिद्वार से देहरादून आ रही बस में शातिर चोरों ने एक यात्री के ट्रॉली बैग को काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चार अज्ञात आरोपियों ने पहले यात्री को अपनी बातों में उलझाया और फिर मौका पाकर बैग पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता घर पहुंचने पर चला। पीड़ित की शिकायत पर अब हरिद्वार कोतवाली में जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नितेश हत्याकांड: शव रखकर परिजनों का हंगामा -बुलडोजर चलने के बाद अंतिम संस्कार को हुए राजी

पुलिस के अनुसार, देहरादून निवासी रोहित कुमार पुत्र सुशील कुमार चार अक्तूबर को सुबह अपने परिवार के साथ हरिद्वार से देहरादून जाने वाली बस में सवार हुए थे। उनके पास एक ट्रॉली बैग था, जिसे लेकर वह बस की आखिरी सीट पर बैठे थे। इसी दौरान चार संदिग्ध लोग भी बस में चढ़ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में डूबे लाखों, कर्ज ने तोड़ी जिंदगी की डोर -जंगल में पेड़ से लटका मिला पूर्व सैनिक का शव

आरोप है कि रास्ते में एक व्यक्ति ने रोहित को पत्नी के बुलाने की बात कहकर सीट से उठा दिया। जब वह वापस लौटे तो चारों संदिग्ध उनकी सीट पर बैठे हुए थे। कुछ देर बाद चारों रायवाला के आसपास बस से उतरकर चले गए। घर पहुंचकर जब रोहित ने अपना ट्रॉली बैग चेक किया तो वह अंदर से कटा हुआ मिला। बैग में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

पीड़ित ने इस संबंध में देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और चोरी हुए जेवर बरामद कराने की मांग की थी। इसके बाद मामला जीरो एफआईआर के रूप में हरिद्वार कोतवाली पहुंचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर प्राप्त हुई है। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119