उत्तराखंड : छठ घाट पर करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। छठ पूजा पर्व की तैयारियों के बीच ग्राम नंदपुर में हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नाहल नदी के किनारे बनाए जा रहे छठ घाट पर करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक नैतिक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार शाम करीब सात बजे ग्राम नंदपुर में छठ पूजा के आयोजन को लेकर घाट पर तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान दिलीप कुमार का 14 वर्षीय पुत्र नैतिक भी नाहल नदी किनारे स्थित छठ घाट पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह विद्युत लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चारा काटने गई महिला पर दो भालुओं का जानलेवा हमला -दर्दनाक मौत से गांव में दहशत

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में नैतिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गदरपुर ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

नैतिक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता दिलीप कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। तीन भाइयों में नैतिक दूसरे नंबर पर था। जिस घर में छठ पर्व को लेकर उत्साह और तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नारी शक्ति सम्मान समारोह में सीएम धामी ने की घोषणाओं की बौछार -कालाढूंगी अस्पताल का होगा उच्चीकरण

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद मोक्ष धाम नंदपुर में गमगीन माहौल के बीच नैतिक का अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119