uttarakhand-चारा काटने गई महिला पर दो भालुओं का जानलेवा हमला -दर्दनाक मौत से गांव में दहशत

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोटद्वार क्षेत्र के चरेख गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। भालुओं ने महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

जानकारी के अनुसार, दुगड्डा विकासखंड के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत चरेख गांव निवासी अंजना देवी (52), पत्नी बनवीर सिंह नेगी, शनिवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक दो भालू वहां पहुंच गए और अंजना देवी पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील

अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायल अंजना देवी को तत्काल उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संदीप कुमार और वन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता को लेकर भय और आक्रोश है। ग्रामीण क्षेत्र में भालुओं के हमलों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल ने उठाया छात्र डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा का मुद्दा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119