UK…फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा -मौत से मचा हड़कंप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में 37 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार पुत्र अनोखी लाल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के एक सदस्य से फोन पर हुई कहासुनी के बाद सर्वेश ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद -तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

प्रभारी मेडिकल चौकी एमएस रौतेला ने बताया कि मामले में परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई है। प्रथम दृष्टया फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119