उत्तराखंड…मिर्गी का दौरा पड़ा और मौत बनकर दौड़ी बस -फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भयावह सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आईएसबीटी से घंटाघर की ओर जा रही एक सिटी बस अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर बैठे मजदूरों पर चढ़ गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस अचानक सड़क से उतरकर फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को रौंदते हुए एक होटल के गेट तक जा पहुंची। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

हादसे के चलते लालपुल क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119