उत्तराखंड…मोबाइल पर डांट बनी मौत की वजह -नारायणबगड़ में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

चमोली। नारायणबगड़ विकासखंड के एक गांव में सोमवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग को लेकर परिजनों की डांट से नाराज एक किशोरी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी को परिजनों ने मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर समझाइश दी थी और डांट-फटकार लगाई थी। इससे आहत होकर उसने घर के भीतर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि किशोरी को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार रात शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  27.50 करोड़ से बदलेगा देहरादून आईएसबीटी का चेहरा -कायाकल्प का काम अंतिम चरण में

मंगलवार को उपनिरीक्षक संदीप देवराड़ी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग स्थित उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में तालाब में डूबी बच्ची की मौत -खेलते-खेलते हुई लापता, चप्पल मिलने पर चला पता

इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अभिभावकों और किशोरों के बीच बेहतर संवाद, भावनात्मक सहयोग तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119