उत्तराखंड…कोसी नदी ने निगले दो युवा : अल्मोड़ा देवस्थल में नहाने गए दोस्तों की डूबकर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। देवस्थल मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार अपराह्न हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने दोनों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार दुगालखोला निवासी सोनू कनवाल (27 वर्ष) और धीरज सिंह गड़िया (38 वर्ष), जो मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले थे तथा वर्तमान में हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में रह रहे थे, अपने कुछ साथियों के साथ देवस्थल के समीप कोसी नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए और पानी के तेज बहाव में फंस गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजय भट्ट की पहल रंग लाई : विजयपुर को मिली सड़क और कॉजवे की सौगात, वर्षों का इंतजार खत्म

साथ मौजूद युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रेम विवाह बना प्रताड़ना का जाल! दहेज के लिए 20 लाख और कार की मांग -विवाहिता ने पति-ससुराल पर दर्ज कराया मुकदमा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों को नदी की गहराई का सही अंदाजा नहीं था। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर अनहोनी की आशंका जताई गई और तत्काल पुलिस तथा आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सोमेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोबाइल पर डांट बनी मौत की वजह -नारायणबगड़ में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अविवाहित थे। धीरज सिंह गड़िया ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करते थे। इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119