उत्तराखंड…शादी का झांसा, संबंध बनाए… फिर हड़पे लाखों और मंगलसूत्र -विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। शादी का झांसा देकर विधवा महिला से शारीरिक संबंध बनाने, नकदी और मंगलसूत्र हड़पने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकासखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम घुसरी, नानकमत्ता निवासी नैन सिंह ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे एक लाख रुपये नकद और एक तोले का मंगलसूत्र भी ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। वहीं, जब उसने अपने रुपये और मंगलसूत्र वापस मांगे तो आरोपी ने सामान लौटाने से इनकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत

महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी नैन सिंह निवासी ग्राम घुसरी, नानकमत्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 316(1) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119