उत्तराखंड…कुमाऊं रेजीमेंट के नायक की मौत पर नया मोड़ -कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। कुमाऊं रेजीमेंट में नायक पद पर तैनात जवान मनीष सिंह मेहरा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता हरीश चंद्र मेहरा, निवासी बेरीनाग (पिथौरागढ़), ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र मनीष सिंह मेहरा का विवाह 22 अप्रैल 2024 को हिमांशी मेहरा से हुआ था। अप्रैल 2025 में मनीष अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी के आवास विकास क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे।
परिजनों के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 को हिमांशी मेहरा ने फोन कर सूचना दी कि मनीष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब परिवार के लोग मोर्चरी पहुंचे और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिली, तो उन्हें आत्महत्या की कहानी संदिग्ध लगी। उनका आरोप है कि कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे हत्या की आशंका पैदा होती है और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई।
मृतक पक्ष के अधिवक्ता अनिल धानक ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने हिमांशी मेहरा, दीपक खाती, सुरेंद्र खाती, बलवंत खाती (सभी निवासी बेरीनाग) तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात का आरोप —कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज