उत्तराखंड…जाली कागजों पर 19 लाख का बैंक लोन -पीडब्ल्यूडी का क्लर्क चम्पावत से गिरफ्तार— सहकारी बैंक से धोखाधड़ी का खुलासा
अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा से जाली दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये का ऋण लेने के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को चम्पावत जिले के लोहाघाट से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली अल्मोड़ा में 4 नवंबर 2025 को उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अल्मोड़ा शाखा के प्रबंधक समीर भटनाकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि हिमांशु कुमार ने बैंक में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर 19 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से धोखाधड़ी कर ऋण प्राप्त कर लिया।
मामले में एफआईआर संख्या 94/2025 के तहत धारा 318(4) एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और तलाश के बाद आरोपी हिमांशु कुमार को चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र जसराम, निवासी दरकोट, पोस्ट रॉथी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण अभियन्ता प्रथम वृत्त कार्यालय में वरिष्ठ सहायक (क्लर्क) के पद पर कार्यरत है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी बेस प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सुन्दर लाल बाराकोटी तथा कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो से ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात का आरोप —कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज