उत्तराखंड को मिला राहत पैकेज: पीएमजीएसवाई-1 के तहत ₹130 करोड़ जारी -सड़क व पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY-I) के अंतर्गत लंबित कार्यों के भुगतान के लिए ₹130.9680 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। यह धनराशि 31 मार्च 2025 तक बनी लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

जारी आदेश के अनुसार यह स्वीकृति 31 दिसंबर 2025 तक ही मान्य रहेगी। इस अवधि के बाद स्वीकृत धनराशि में से किसी भी प्रकार का खर्च नहीं किया जा सकेगा।

इस स्वीकृति का उपयोग केवल उन कार्यों के भुगतान हेतु किया जाएगा जो 31 मार्च 2025 तक पूर्ण हो चुके हों या आंशिक रूप से पूरे किए जा चुके हों। अधूरे कार्यों की शेष धनराशि राज्य को अपने कोष से वहन करनी होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

पीएमजीएसवाई-1 के अंतर्गत राज्य में कुल 384 योजनाओं का भुगतान लंबित है, जिनमें —

212 सड़क परियोजनाएं

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

172 पुल परियोजनाएं शामिल हैं।

राज्य सरकार ने इस स्वीकृति को ग्रामीण संपर्कता और अवसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। इससे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119