उत्तराखंड…अब सरकार पहुंचेगी जनता के द्वार —15 दिन में निपटेंगी शिकायतें, सीएम धामी ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार एक बार फिर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से 15 दिनों तक प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही लोगों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से अधिकारी और कर्मचारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर शिकायतों का समाधान करेंगे। यह अभियान मुख्यमंत्री के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत संचालित होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

गौरतलब है कि दिसंबर में चलाए गए 45 दिवसीय अभियान के दौरान प्रदेशभर में 681 शिविर लगाए गए थे, जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया था। इस पहल को सुशासन की एक प्रभावी पहल और बेहतर गवर्नेंस की मिसाल के रूप में भी सराहा गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119