उत्तराखंड…अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन —डीएम ने बनाई संयुक्त छापामार टीम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय समिति (एनकोर्ड) की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, सप्लाई चेन ध्वस्त करने और नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई के लिए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त विशेष छापामार टीम गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम नियमित अभियान चलाकर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

बैठक में डीएम ने विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक नशा जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि सामाजिक स्तर पर नशा मुक्ति अभियान को मजबूती मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार

इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समन्वित और प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार तथा चिकित्सा, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119