39 साल की बेदाग सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई —सम्मान से गूंजा नैनीताल दुग्ध संघ
लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में यांत्रिक अनुभाग के अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी के 39 वर्ष के लंबे सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार ने भावभीनी विदाई दी। आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि हरिश्चंद्र अवस्थी ने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से संस्था को वर्षों तक लाभ मिला। उन्होंने कहा कि अवस्थी का योगदान दुग्ध संघ परिवार हमेशा याद रखेगा।
समारोह में अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अवस्थी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, रश्मि धामी, डॉ. रमेश मेहता, विपिन तिवारी, खलील अहमद, विजय चौहान, विमल कुमार तथा सेवानिवृत्त परिवार की ओर से पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन कैलाश पंत, प्रकाश पंत, प्रियंका पंत, आशीष अवस्थी, भास्कर अवस्थी सहित दुग्ध संघ के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत