उत्तराखंड…मुर्गा सप्लाई की आड़ में चल रही थी चरस तस्करी -STF-भीमताल पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, 2.683 किलो चरस बरामद

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। मुर्गा सप्लाई वाहन की आड़ में की जा रही चरस तस्करी का भीमताल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ा खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 2 किलो 683 ग्राम अवैध चरस बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप और अल्टो कार को भी सीज कर दिया है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार देर रात भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव और एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट प्रभारी पवन स्वरूप अपनी टीम के साथ खुटानी बैंड क्षेत्र में संयुक्त वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोना मटन चिकन शॉप के सामने एक लाल रंग की अल्टो कार और उसके पीछे चल रही बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग निकला, जबकि वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी अख्तर हुसैन के कब्जे से 2 किलो 683 ग्राम चरस बरामद हुई। जांच में सामने आया कि तस्करी में अल्टो कार भी शामिल थी, जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली निवासी ब्लॉक रोड, मल्लीताल, भीमताल तथा विजय सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर, नैनीताल के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान बच्ची राम के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एएनटीएफ प्रभारी पवन स्वरूप, एसआई महेन्द्र राज, एएसआई गणेश सिंह राणा, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह चौहान तथा कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र, नरेन्द्र सिंह राणा और इशरार अहमद शामिल रहे।

नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही इस कार्रवाई से चरस तस्करों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119