उत्तराखंड…नाबालिग बेटी को लेकर फरार हुआ युवक -मां ने लगाई गुहार, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां ने एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

महिला के अनुसार, सितारगंज क्षेत्र के साधूनगर गांव निवासी कृष्ण पुत्र जयप्रकाश उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने अपने स्तर पर किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और मामले को टालने का प्रयास किया। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी नाबालिग पुत्री की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119