ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत फरार वारंटी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 18 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस टीम ने वारंटी अरविंद थापा पुत्र दिलीप सिंह थापा, निवासी हाथीखाल, गौरापड़ाव, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
  • कांस्टेबल गुरमेज सिंह

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119