उत्तराखंड…केबीसी लॉटरी का झांसा, 3.32 लाख की साइबर ठगी —फेसबुक विज्ञापन से फंसाया, कार का लालच देकर यूपीआई से ऐंठी रकम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केबीसी लॉटरी के नाम पर साइबर ठगों ने विकासनगर के एक युवक को लाखों रुपये की चपत लगा दी। फेसबुक पर फर्जी लॉटरी विज्ञापन दिखाकर ठगों ने पहले कार जीतने का झांसा दिया, फिर टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर किश्तों में 3.32 लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ित अर्जुन सिंह चौहान, निवासी दिनकर विहार ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि 20 जून 2026 को अर्जुन को फेसबुक पर केबीसी लॉटरी का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन खोलने के अगले दिन उसके पास फोन आया और बताया गया कि उसकी 8.50 लाख रुपये की कार इनाम में निकली है। ठगों ने कार या नकद राशि में से एक विकल्प चुनने को कहा। अर्जुन ने नकद राशि लेने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

इसके बाद ठगों ने यूपीआई स्कैनर भेजकर पहले 1,550 रुपये, फिर 9,600 रुपये टीडीएस, 25,770 रुपये जीएसटी, 42,400 रुपये आरबीआई चार्ज, 40,200 रुपये डिवाइस चेक समेत अलग-अलग टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लगातार रकम वसूलनी शुरू कर दी। इस तरह पीड़ित से कुल 3,32,170 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

इतनी बड़ी रकम लेने के बाद भी न तो कोई इनाम मिला और न ही पैसा। बाद में ठगों ने 14,900 रुपये और मांगे, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उसने रकम भेजने से इनकार कर साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

पुलिस का कहना है कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर लॉटरी, इनाम या आसान कमाई के ऐसे किसी भी दावे पर भरोसा न करें और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान न करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119