उत्तराखंड… दुखद खबर–छह घंटे तक प्रसव का भरोसा, फिर रिफर… एंबुलेंस में बुझ गई मां की सांसें

खबर शेयर करें 👉

चमोली जिले के थराली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली दुखद घटना सामने आई है। प्रसव पीड़ा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची 32 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब छह घंटे तक सामान्य प्रसव का भरोसा देकर महिला को भर्ती रखा गया, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया। रास्ते में एंबुलेंस के भीतर ही महिला ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

मृतका दो छोटे बच्चों की मां थी और यह उसका तीसरा प्रसव था। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते महिला को उच्च केंद्र रेफर कर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119