उत्तराखंड…रातभर खाई में पड़ी रही मौत की कार! -रानीखेत में दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक की पहचान अभी भी रहस्य

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड ताड़ीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। चमड़खान के निकट तितालीखेत में एक फोर्ड एंडेवर (CH-01-CB-5868) गहरी खाई में गिर गई। हादसा 22 जून की रात का बताया जा रहा है, लेकिन सुनसान क्षेत्र होने के कारण इसकी जानकारी 23 जून को मिल सकी।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर-1 निवासी मदन जोशी पुत्र पूरन जोशी 22 जून की शाम करीब 5:30 बजे घर में किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद घर से निकल गए थे। रात करीब 10:15 बजे उनकी परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात हुई, जिसके बाद उनका मोबाइल संपर्क से बाहर हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोबाइल हैक कर उड़ाए 25 लाख -STF ने बंगाल से दबोचे साइबर ठगी गैंग के दो मददगार

सोमवार दोपहर तितालीखेत क्षेत्र में एक राहगीर की नजर सड़क किनारे टूटे हुए पैराफिट पर पड़ी। संदेह होने पर नीचे खाई में देखने पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में दिखाई दिया। वाहन के पास दो शव भी पड़े थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...फायर सेफ्टी में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त, धामी सरकार का बड़ा एक्शन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एक मृतक की पहचान मदन जोशी के रूप में हुई, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मदन जोशी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शटडाउन के बावजूद दौड़ी मौत की बिजली! 11 केवी लाइन पर काम कर रहे विद्युत कर्मी की करंट से दर्दनाक मौत

घटनास्थल पर एसआई हेमा कार्की, एसआई कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल राजकुमार, मनोज कुमार, होमगार्ड गंगा सिंह, प्रवीण कुमार, आनंद, ज्योति समेत पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119