Uttarakhand -ओवरटेक की जल्दबाजी बनी काल! स्कूटी फिसली -सामने से आई बाइक ने किशोर का सिर कुचला, मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में सड़क हादसे लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। मंगलवार दोपहर दोनहरिया रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने घटना की भयावहता को उजागर कर दिया है।


जानकारी के अनुसार अमरावती कॉलोनी मुखानी निवासी 14 वर्षीय उमेश मौर्य पुत्र शंकर लाल मौर्य स्कूटी से किसी काम से पनचक्की की ओर जा रहा था। जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास ओवरटेक करने के दौरान उसकी स्कूटी अचानक फिसल गई। स्कूटी रपटते हुए सड़क की दूसरी ओर चली गई और उमेश भी सड़क पर जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक उमेश के सिर को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन देर शाम उपचार के दौरान उमेश ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी आरती सचदेवा ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119