अल्मोड़ा में सनसनी: आईटीआई के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप -पास में मिला जहरीला पदार्थ

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। फलसीमा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आईटीआई संस्थान के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राह चलते लोगों ने युवक को मृत अवस्था में देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


मृतक की पहचान गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को युवक के पास से जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिया है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119