उत्तराखंड…तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार का कहर -सड़क किनारे खड़े चार लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, तीन की मौत की सूचना, एक गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मंडी चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे चार लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तीन दिन बाद भी हत्यारोपी फरार -मां के इंतजार में मासूम बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों युवक सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल राहत के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ), कोतवाल और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नींद की झपकी ने थार को 60 मीटर गहरी खाई में गिराया, एक पर्यटक घायल

अंधेरा और बदहाल हाईवे पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर लंबे समय से कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे रात के समय घना अंधेरा रहता है। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते जगह-जगह सड़कें खोदी गई हैं और गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे हालात में वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...मोटाहल्दू की श्रद्धा का जलवा -चार स्वर्ण जीतकर बनीं सीबीएसई नॉर्थ जोन की व्यक्तिगत चैंपियन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित विभाग ने जल्द प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, गड्ढों की मरम्मत करने और निर्माणाधीन हिस्सों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए, तो भविष्य में भी ऐसे दर्दनाक हादसे दोहराए जा सकते हैं।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान, घायल के उपचार और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119