उक्रांद की उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा 26 मई से, बैठक में लिया गया निर्णय
हल्द्वानी। आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल जिलाध्यक्ष नैनीताल दिनेश चंद्र भट्ट प्रेस को जारी बयान में कहा कि उक्रांद की उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा 26 मई से हल्द्वानी से शुभारंभ होते अल्मोड़ा, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ होते हुए कई क्षेत्रों में जाएगी व जनता को उत्तराखंड क्रांति दल की रीति नीति के बारे में बताया जाएगा वा उत्तराखंड सरकार की गलत फैसलों के बारे में भी राज्य के निवासियों को बताया जाएगा
1 उत्तराखंड क्रांति दल राज्य के अंदर सशक्त कानून की व्यवस्था करेगा
2- उत्तराखंड के जल जंगल और जमीनों पर मूल निवास धारक लोगों का अधिकार हो
3- राजधानी के नाम पर जनता के धन की बर्बादी रोकी जाए, गैरसैण को राज्य की स्थाई राजधानी बनाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल वचनबद्ध है.
4- उत्तराखंड राज्य के भीतर खुलेआम युवाओं का शोषण हो रहा है उनका हक मारा जा रहा है, उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाय
5- उत्तराखंड में समूह ग की सरकारी नौकरियों मे राज्य के मूल निवासियों को नियुक्ति दी जाय.
6- उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार का स्कूलों अस्पतालों पर ध्यान नहीं है ध्यान केवल शराब और खनन पर है
7- टनकपुर से बागेश्वर और रामनगर से चौखुटिया तक रेल मार्ग की पुरानी मांग को ukd आंदोलन कर रहे संगठनों से बात करके आंदोलन को आगे बढ़ाएगा
- राज्य मे अवैध अतिक्रमण के नाम पर बस्तीयां न उजाडी जाय बल्कि अतिक्रमण होने ही न दिया जाय.
9-विधान सभा का परिसीमन अन्य हिमालयी राज्यों की भांति क्षेत्रफल के आधार पर किया जाय.
10- विधानसभा क्षेत्रो के परिसीमन से पूर्व अन्य हिमालायी राज्यों हेतु किया गये परिसीमन का भलीभांति अध्ययन किया जाय.
11- राज्य मे मूल निवासी युवाओं को ही सरकारी नौकरी दी जाय इसके लिए सरकार माननीय न्यायालय के आदेशों के खिलाफ अध्यादेश लाये, जिस तरह 2018 मे अवैध मलिन बस्तियों को तोड़ने के कोर्ट के आदेश के खिलाफ विधा सभा मे अध्यादेश लायी थी और आज भी उसी अध्यादेश के वज़ह से देहरादून मे रिस्पना के अवैध अतिक्रमण व अन्य बस्तियों को तोड़ा नहीं गया.
12- सरकार बजट का आवंटन जनसंख्या के आधार पर नहीं करे बल्कि विषम भौगोलिक स्थितिओं मे निवासरत पहाड़ी लोगों के हितार्थ देखते हुए क्षेत्रफल के आधार पर करे.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग