अज्ञात कारणों के चलते ढाबे व कबाड़ की दुकान जलकर राख

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्टर मुजाहिर खान

लालकुआं

एंकर,लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास अज्ञात कारणों के चलते ढाबे व कबाड़ की दुकान की में भीषण आग लग गई आग लगने से दुकान में रखा लगभग एक लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। वहीं पीडित ने आग लगने की सूचना कोतवाली में दी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इधर पीड़ित दुकानदार ने शक व्यक्त करते हुए स्थानीय युवक पर उसकी दुकान में जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद


मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी रतिराम पुत्र स्व. प्रहलाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास खाने के ढाबे के साथ ही कबाड़ की दुकान है बीती मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे तभी रात में लगभग 12 बजे किसी व्यक्ति का फोन आया जिसमें उक्त व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारी दुकान में भीषण आग लग गई है जिसके बाद वह तुरंत परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान से आग की भीषण लपटें उठ रही है जिसके बाद उनके द्वारा आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई करीब आधे घंटे बाद हल्द्वानी से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया लेकिन जाता तब तक दुकान में रखा लगभग एक लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश


इधर पीड़ित ने शक व्यक्त करते हुए बताया कि उसकी कुछ दिन पूर्व अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी अतीक अहमद से झगड़ा हुआ था जिसमें अतीक ने उसकी दुकान में आग लगाने तथा ट्रक के नीचे दबाकर जान से मारने की धमकी दी थी उसने बताया कि अतीक ने जानबूझकर ही उसकी दुकान में आग लगाई है उसने पुलिस को मामले की तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119