uttarakhand-नींद की झपकी ने थार को 60 मीटर गहरी खाई में गिराया, एक पर्यटक घायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। फरीदाबाद, हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की थार रूसी बाइपास के पास अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में थार सवार एक पर्यटक घायल हो गया। पीछे से आ रहे अन्य पर्यटकों ने खाई में उतरकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भूमियाधार में खाई में गिरी दिल्ली के युवकों की स्कॉर्पियो -एक की मौत, दो के फंसे होने की सूचना

पुलिस के अनुसार फरीदाबाद निवासी साहिल और कुलदीप थार संख्या एचआर 30 एए 6500 से कैंचीधाम और जागेश्वर जा रहे थे। कालाढूंगी रोड से रूसी बाइपास पहुंचने के बाद कुछ दूर आगे साहिल को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

इसी दौरान पीछे से आ रहे पर्यटकों ने थार को खाई में गिरते देख लिया। उन्होंने तत्काल मदद के लिए वाहन रोका और करीब 60 मीटर गहरी खाई में उतरकर दोनों थार सवारों को बाहर निकाला। हादसे में कुलदीप को चोटें आईं, जिसे अन्य पर्यटक उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल ले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। दोनों थार सवार सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119