Uttrakhand big breaking-टिहरी में भीषण बस हादसा: नौ यात्रियों की मौत, 26 घायल, छह की हालत गंभीर
–गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस, एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, बस का टैक्स भी था समाप्त
टिहरी/ऋषिकेश। उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार, 17 नवंबर की सुबह एक भीषण बस हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे गूलर बाजार के पास हुआ, जहां हरिद्वार से चमोली के कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए ढालवाला और एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गईं।
दुर्गम रास्ते और विषम परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कुल 26 घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस द्वारा उन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
तीव्र ढलान वाला मोड़ हादसे की शुरुआती वजह
एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ हादसे की वजह प्रतीत हो रहा है। इस दौरान सड़क पर लगा क्रैश बैरियर भी बस को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्टूबर को ही समाप्त हो चुका था। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
घायलों की सूची
- मोहम्मद वहाब अंसारी (22), निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
- राहुल कुमार (24), निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
- अभिषेक (28), निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
- प्रत्यूष (23), निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
- अर्जुन सौरन (34), निवासी ग्राम सीलीबुना, जिला दुमका, झारखंड।
- बुधन मुर्मू (50), निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
- आयरा (3), निवासी गुवाहाटी, असम।
- नूर जहां (26), निवासी गुवाहाटी, असम।
- राजकुमार (32), निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
- जतिन (21), निवासी डीडीए क्वार्टर, शाहदरा, दिल्ली।
- पंकज नेगी (31), निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
- संतोष कुमार (38), निवासी जहानाबाद, बिहार।
- वीरेंद्र सिंह (58), निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।
- मुन्ना सिंह (28), निवासी ऊपर मनियारा, दुमका, झारखंड।
- सागर (21), निवासी बाबागंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
- खुशी भट्ट (19), निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़।
- एक अज्ञात व्यक्ति, जिसकी हालत गंभीर है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
- परेश मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
- आसापंथ (64), निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
- पंकज कांडपाल (42), निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
- अंजू (32), निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल।
- आर्यन गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
- रमेश चंद, निवासी कोलकाता।
- दर्शन सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
- रामा प्रसाद घोष (62), निवासी कोलकाता।
- नवीन (31), निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
मृतकों की सूची
- विक्की (37), पुत्र सेवाराम, निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
- राजरॉय (56), पुत्र द्वारका नाथ रॉय, निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
- राजेंद्र सिंह (48), पुत्र कुंदन सिंह, बस चालक, निवासी ग्राम क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग।
- अनुज भंडारी (27), पुत्र अतर सिंह, बस परिचालक, निवासी बठल बयाणी, शिवपुरी, टिहरी।
- पुन्नू (55), पुत्र घुघरू, निवासी ग्राम मैखण्डी, बारजूला, कीर्तिनगर।
- सुशील प्रताप सिलोडी (55), पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी गोपेश्वर, चमोली।
- दीपक गुप्ता (55), निवासी मध्य प्रदेश।
- विकास गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।
- रोहित कश्यप (35), निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
हेल्पलाइन नंबर जारी
हादसे से संबंधित जानकारी और घायलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऋषिकेश एम्स के ट्रॉमा एंड डिजास्टर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4278 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9084670331 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : शीतलहर से निपटने के लिए धामी सरकार अलर्ट -सभी जिलों में तैयारियों के निर्देश
uttarakhand-साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 4.06 लाख रुपये