उत्तराखंड…मां के भरोसे पर बेटे का वार –बैंक खाते से 18 लाख उड़ाने का आरोप, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने ही बेटे पर बैंक खाते से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटे ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना अपना मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से लिंक कराया और बाद में ब्लॉक किए गए खाते को दोबारा सक्रिय कराकर पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कोटाबाग महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव: छह पदों के लिए सात नामांकन वैध

पुलिस के अनुसार, बहादराबाद निवासी कंचन देवी गुप्ता ने तहरीर में बताया कि वह विधवा हैं। आरोप है कि उनके बेटे अंकित गुप्ता ने बिना उनकी सहमति के अपना मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से लिंक करा लिया। पांच मई को उन्होंने सुरक्षा कारणों से कस्टमर केयर के माध्यम से अपने खाते के सभी ट्रांजेक्शन चैनल ब्लॉक करवा दिए थे। आरोप है कि अगले ही दिन बेटे ने कस्टमर केयर से संपर्क कर बिना खाताधारक के सत्यापन के खाते को दोबारा सक्रिय करवा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि इसके बाद नौ मई तक चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 18 लाख रुपये उनके खाते से आरोपी के निजी कोटक महिंद्रा बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119