ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और AIMA के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता-केस-आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU) और (AIMA) के इंडिया केस रिसर्च सेंटर (ICRC) के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सहयोग समझौता (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य केस-आधारित शिक्षण, शोध और उद्योग-अकादमिक सहयोग को नई दिशा देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। भीमताल परिसर के निदेशक ने इसे समान दृष्टिकोण वाली दो संस्थाओं का ऐतिहासिक मिलन बताते हुए कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केस-आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और वास्तविक परिस्थितियों का विश्लेषण करने का कौशल विकसित होता है।

उन्होंने ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग कुमाऊँ के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक वैश्विक स्तर की शिक्षा पहुंचाने के उनके विजन को और सशक्त बनाएगा।
AIMA-ICRC की प्रमुख ने कहा कि AIMA उद्योग की जरूरतों के अनुरूप केस-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संकाय विकास, केस लेखन, केस प्रकाशन और पाठ्यक्रम में केस-आधारित शिक्षण को शामिल करने पर विशेष जोर दिया।
समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से केस स्टडी विकसित करेंगे, केस लेखन एवं शिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करेंगे, शोध एवं परामर्श परियोजनाओं पर सहयोग करेंगे, संकाय क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाएंगे तथा AIMA की केस रिपॉजिटरी तक पहुंच उपलब्ध कराएंगे। इससे विद्यार्थियों को अधिक अनुभवात्मक और उद्योग-संगत शिक्षा का लाभ मिलेगा।
समझौते पर भीमताल परिसर के निदेशक और प्रो. अनुजा पांडेय ने हस्ताक्षर कर दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर , तथा उपस्थित रहे। दोनों संस्थानों के बीच सहयोग स्थापित करने में डॉ. संजय कुमार मिश्रा के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन ने किया।
कार्यक्रम का समापन अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहलें विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करेंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को , और जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में 50 लाख रुपये से अधिक के आकर्षक प्लेसमेंट पैकेज प्राप्त हो रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड… दुखद खबर–छह घंटे तक प्रसव का भरोसा, फिर रिफर… एंबुलेंस में बुझ गई मां की सांसें
उत्तराखंड…खर्च के लिए पैसे मांगे तो पति ने तीन बार कहा ‘तलाक’, पत्नी को बच्चों समेत घर से निकाला