उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने शुक्रवार को आईटीआई चौराहा हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन कुमाऊं मंडल संयोजक देवेश सेन के नेतृत्व में देहरादून में हुए छात्रों के साथ लाठीचार्ज व अत्याचार के खिलाफ उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका।
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के कुमाऊं मंडल संयोजक देवेश सेन ने कहा जिस तरीके से शासन प्रशासन ने छात्रों के शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को बर्बरता पूर्वक दमन करने की कोशिश करी है ऐसी तानाशाही युवाओं के साथ बिल्कुल सहन नहीं करी जाएगी जल्द से जल्द सरकार युवाओं की मांगों को पूरी करें और सभी भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच करवाएं नहीं तो प्रदेश भर में एक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष नैनीताल रविंद्र सिंह रावत ने कहा यह सरकार किसी भी रूप से कामयाब नहीं है और बार-बार यह सरकार जिस तरह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है इसका अंजाम इन्हें आने वाले नगर निकाय चुनाव व ग्राम पंचायत चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष पवन बिष्ट ने कहा जिस तरीके का अत्याचार युवाओं के साथ हुआ है यह काफी निंदनीय है शासन प्रशासन द्वारा इस तरह की बर्बरता बिल्कुल सहन नहीं करी जाएगी उत्तराखंड राज्य का निर्माण हमने अपने युवा साथियों को लाठी डंडे खाने के लिए नहीं करवाया है। इस आक्रोश रैली में हर्ष तिवारी, मनीष बिष्ट ,कर्तव्य पाठक ,मयंक पांडे सोनू कार्की ,नरेंद्र सिंह थायत राहुल भट्ट ,सुनील राणा ,तुषार बगड़वाल, करण मेहरा ,आदित्य जोशी आदि मौजूद रहे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग