लामाचौड़ में रॉड से युवक का सिर फोड़ा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लामाचौड़ में कुछ बदमाशों ने मामूली बात में युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रॉड से युवक का सिर फोड़ दिया। पीड़ित को अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। कलावती कॉलोनी नवाबी रोड निवासी नीरज सिंह का कहना है कि गुरुवार शाम वह अपने साथी तुषार के साथ धाम मंदिर से लामाचौड़ की ओर जा रहे थे। इस बीच वह सड़क किनारे वाहन पार्क कर शौचालय गए थे। इतने में कार से रवि बोरा, निर्मल सिंह, तुषार बगड़वाल दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। बिना बात के आरोपियों ने झगड़ना शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

देखते ही देखते एक युवक ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। साथियों के बीच बचाव से उनकी जान बच पाई। जिसके बाद उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119