उत्तराखंड…ईमेल हैक कर कंपनी को लगाया ₹4.20 लाख का चूना —फर्जी बैंक खाता अपडेट कर उड़ाई रकम

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। साइबर ठगों ने एक कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर बेहद शातिर तरीके से 4.20 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। हैकर ने कंपनी की बैंक डिटेल बदलकर ग्राहक से होने वाला भुगतान अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। मामले में पंतनगर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत

पंतनगर स्थित ओमेक्स रिवेरा निवासी एवं हरिओम बायोफूड प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कपिल सुखीजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी को चेन्नई की जीटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से माल का ऑर्डर मिला था। भुगतान उनकी कंपनी के एसबीआई खाते में होना था।

आरोप है कि किसी अज्ञात हैकर ने कंपनी की आधिकारिक ईमेल आईडी हैक कर भुगतान संबंधी बैंक विवरण में छेड़छाड़ कर दी और एसबीआई खाते की जगह आईडीबीआई बैंक का दूसरा खाता नंबर अपडेट कर दिया। इसके बाद 26 जून को जीटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 4.20 लाख रुपये का भुगतान किया, जो सीधे हैकर द्वारा बदले गए खाते में पहुंच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

जब कंपनी को भुगतान नहीं मिला तो जांच में ईमेल हैकिंग और बैंक विवरण बदलने का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर ठग की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119