उत्तराखंड…गरीबी और संघर्ष को मात देकर चमका चूलागांव का विजय : नवोदय विद्यालय चंपावत में चयन, हाईस्कूल में भी बना विद्यालय टॉपर

खबर शेयर करें 👉

बाराकोट/ चंपावत। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एक छात्र ने ऐसी सफलता हासिल की है, जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। बाराकोट ब्लॉक के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, चूला गांव के छात्र विजय जोशी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में हो गया है। इसके साथ ही विजय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल परीक्षा में अपने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

विजय जोशी के पिता गोपाल दत्त जोशी पेशे से राजमिस्त्री हैं, जबकि उनकी माता ममता देवी गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले विजय ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपनी पढ़ाई कभी नहीं छोड़ी।

सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि विजय रोजाना करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचता था। उसके घर तक आज भी सड़क सुविधा नहीं है, जिसके कारण उसे कठिन रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ता था। बावजूद इसके उसने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और शानदार सफलता अर्जित की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

विजय की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि विजय शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र रहा है। उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

परिजनों ने विजय की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और ईश्वर की कृपा को दिया। ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विजय जोशी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो आर्थिक अभाव और कठिन परिस्थितियां भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119