उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए सील होंगे नेपाल बॉर्डर, 72 घंटे तक जारी रहेगी पांबदी
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। जिसके चलते आज यानी मंगलवार शाम से अगले तीन दिनों (72 घंटे) तक पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले से लगी भारत-नेपाल की सभी सीमाएं सील हो जाएंगी।
जिला प्रशासन के मुताबिक, 16 अप्रैल की शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम तक यानि मतदान समाप्ति तक भारत-नेपाल सीमाएं सील रहेंगी। दोनों देशों के नागरिक इस दौरान आम तरीके से आवाजाही नहीं कर सकेंगे। उधर, डीएम पिथौरागढ़ रीना जोशी और डीएम चम्पावत नवनीत पांडेय मंगलवार शाम पांच बजे से 72 घंटे के लिए सीमाएं सील होने की पुष्टि की है। बता दें कि भारत-नेपाल सीमा सुबह छह बजे खुलती है और शाम को सात बजे बंद होती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल