उत्तराखंड : टांडा चौकी के पास दर्दनाक हादसा -पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामपुर मार्ग पर टांडा पुलिस चौकी के पास देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चेतन चौहान (25), निवासी फुलशुंगी, रुद्रपुर और वैभव छाबरा (24), निवासी नंद विहार कॉलोनी, फुलशुंगी, रुद्रपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या यूके 06 बीएन 8480 देर रात टांडा चौकी के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि बाइक तेज गति में थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद दोनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। शुरुआती दौर में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस की जांच के बाद दोनों की शिनाख्त हुई, जिसके बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। चौकी प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है। दुर्घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया गया है।
प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुलिस जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

वीरता पदक विजेता सैनिकों को अब रेल में आजीवन मुफ्त यात्रा -परिवार भी दायरे में