जसपुर-टनकपुर के बीच चलेंगी उत्तराखंड परिवहन की बसें -कॉर्बेट के लिए 8 जिप्सियों के संचालक को मिली मंजूरी
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जसपुर-टनकपुर के बीच उत्तराखंड परिवहन की बसों के संचालन को अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में जसपुर-फाटो रेंज में 10 जिप्सियों के संचालन की अनुमति भी दी गई। इसके अलावा वन विभाग की पूर्व लिखित सहमति के आधार पर जिम कॉर्बेट क्षेत्र के लिए 8 जिप्सियों के संचालन को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 24 महिला जिप्सी संचालकों को जिप्सी संचालन की अनुमति दिए जाने पर भी सहमति बनी। इससे पर्यटन क्षेत्र में महिला संचालकों को अवसर मिलने का रास्ता साफ होगा।
बैठक में नए मार्गों पर बस एवं टैक्सी परमिट जारी करने सहित कुमाऊं मंडल की परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर परमिट की मांग से संबंधित जानकारी प्राधिकरण के समक्ष रखी।
मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को परमिट प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परमिट से संबंधित प्रस्तावों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन और परिवहन एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशानी न हो।
उन्होंने कॉर्बेट और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में जिप्सियों के संचालन को लेकर वन विभाग से वर्तमान में संचालित जिप्सियों और पर्यटकों की संख्या के आधार पर आवश्यक जिप्सियों का विस्तृत विवरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवरण का परीक्षण करने के बाद आगामी बैठक में जिप्सियों के संचालन को लेकर आगे का निर्णय लिया जाए।
बैठक में विभिन्न मार्गों पर बस संचालन की मांग का भी गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए गए, ताकि आवश्यकता के अनुसार परिवहन परमिट जारी किए जा सकें। साथ ही निर्धारित मार्ग से अलग या निर्धारित रूट के विपरीत वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्राधिकरण सदस्य सुनील शर्मा, ललित सिंह, आरटीओ गुरदेव सिंह, एआरटीओ संदीप शर्मा, विपिन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

रानीबाग शनि मंदिर के कथित अतिक्रमण के खिलाफ पहाड़ी आर्मी का हस्ताक्षर अभियान शुरू
सामाजिक सरोकारों पर आधारित लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ, -विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया दीप प्रज्वलन
खबर अपडेट -हल्दूचौड़ में डंपर की टक्कर से किच्छा क्षेत्र के बंडिया निवासी 14 वर्षीय मौत, पिता गंभीर
थर्ड PRC लागू नहीं होने पर BSNL कर्मचारियों का फूटा गुस्सा -स्थापना दिवस पर किया विरोध प्रदर्शन