रानीबाग शनि मंदिर के कथित अतिक्रमण के खिलाफ पहाड़ी आर्मी का हस्ताक्षर अभियान शुरू

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रानीबाग चित्रेश्वर धाम में शनि मंदिर के कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने गुरुवार को हल्द्वानी में जन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। संगठन का कहना है कि अभियान के माध्यम से रानीबाग क्षेत्र को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप की रक्षा के लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है।

अभियान का आयोजन कालाढूंगी चौराहे पर जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर आनंद सिंह कन्याल ने कहा कि रानीबाग पहाड़ी समाज के लिए केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कत्युरी राजवंश से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियां मौजूद हैं और इसे माता जिया रानी की तपोभूमि के रूप में माना जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चंपावत बिग ब्रेकिंग..बसौन के पास खाई में गिरा डंपर -चालक की मौत, घायलों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने आरोप लगाया कि माता जिया रानी की भूमि में कथित अतिक्रमण के विरोध में आवाज उठाने वाले कत्युरी समाज के 49 लोगों के खिलाफ हेमंत गुप्ता द्वारा मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पहाड़ी समाज के लोग नैनीताल के पुलिस अधिकारियों और काठगोदाम कोतवाली से लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों को सुनने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...हल्दूचौड़ में डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर -पिता घायल, बेटी की मौके पर मौत

पहाड़ी आर्मी पदाधिकारियों ने मामले में राजनीतिक दबाव होने की आशंका भी जताई और प्रशासन से रानीबाग के कथित अतिक्रमण से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष और पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  थर्ड PRC लागू नहीं होने पर BSNL कर्मचारियों का फूटा गुस्सा -स्थापना दिवस पर किया विरोध प्रदर्शन

संगठन ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान आगे भी जारी रहेगा। शुक्रवार को धान मिल चौराहा, डहरिया में अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान नगर अध्यक्ष कविता जीना, उपाध्यक्ष प्रदीप रौतेला, दीपा पांडेय, ललित मनराल, संजय आर्य, जिला प्रभारी अंजू पांडे, राम पांडे, हरेंद्र राणा, मृदुला मनराल, गीता बिष्ट, कमलेश तिवारी बजरंगी, महेश भट्ट सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119