सामाजिक सरोकारों पर आधारित लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ, -विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया दीप प्रज्वलन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर फिल्म के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

करीब 12 मिनट की यह भावनात्मक एवं प्रेरणादायी लघु फिल्म ग्रामीण और शहरी परिवेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, संघर्ष, संवेदना और मानवीय सहयोग जैसे विषयों को कहानी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...1983 में मर चुके व्यक्ति को बना दिया जिंदा वारिस -फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाणपत्र से जमीन का नामांतरण

फिल्म का निर्देशन किशोर श्रीवास्तव कर रहे हैं। फिल्म में साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े कलाकार अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं। प्रमुख कलाकारों में साहित्यकार आशा शैली, ललिता कापड़ी, यशोदा जोशी, तुलिका सेठ और कैलाश चंद्र शामिल हैं।

फिल्म की कहानी में नितिन, उसकी पत्नी सीमा, उसकी मां, छोटे भाई दिनेश, भाभी भूरी, पड़ोसन शांति और एक बच्चे जैसे पात्रों के माध्यम से परिवार और समाज के भीतर मौजूद संवेदनशील पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

‘राहत’ का निर्माण ‘हम सब साथ-साथ लघु फिल्म प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया जा रहा है, जो हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, दिल्ली से संबद्ध है। निर्माण टीम के अनुसार फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ दर्शकों को मानवीय संवेदनाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आपसी सहयोग के महत्व से जोड़ना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खबर अपडेट -हल्दूचौड़ में डंपर की टक्कर से किच्छा क्षेत्र के बंडिया निवासी 14 वर्षीय मौत, पिता गंभीर

शुभारंभ अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि ‘राहत’ दर्शकों के मन को छूने के साथ समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119