उत्तराखंड…पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी -हल्द्वानी में किराये के मकान पर जमकर हंगामा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के रहते एक व्यक्ति के दूसरी महिला के साथ कथित संबंधों को लेकर जमकर हंगामा हो गया। पति के किराये के मकान में दूसरी महिला के साथ होने की सूचना मिलने पर पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को मुखानी थाने ले गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हुआ। थाने में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई, जिसके बाद आपसी सहमति से फिलहाल विवाद शांत करा दिया गया।

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है। यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ी तो दोबारा काउंसिलिंग कराई जाएगी। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119