उत्तराखंड…हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में इंटर की छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में 18 वर्षीय इंटरमीडिएट की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा बुधवार रात अपने घर में अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा स्थित जवाहर ज्योति निवासी रिया (18) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बुधवार देर रात वह घर में अचेत मिली, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
काठगोदाम कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान कोई शिकायत या नए तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
