उत्तराखंड…24 घंटे से अंधेरे में विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम -बारिश के बाद ठप बिजली, फोन तक नहीं उठा रहे अधिकारी

खबर शेयर करें 👉

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बुधवार रात हुई बारिश के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई, लेकिन गुरुवार देर रात तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहने से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन लगातार व्यस्त मिलता रहा। लोगों का कहना है कि शिकायत सुनने और समस्या का समाधान करने के बजाय विभागीय अधिकारियों की उदासीनता ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पीएम मोदी के साथ कथित AI मॉर्फ तस्वीरों पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त -मेटा को 24 घंटे में हटाने का आदेश

इन दिनों जागेश्वर धाम में पर्यटन और श्रद्धालुओं की आवाजाही चरम पर है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन ऐसे समय में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहना विभागीय व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बिजली न होने से होटल, होमस्टे, दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। पेयजल व्यवस्था और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कथित प्रेम संबंध के शक में भाई ने बहन और युवक को मारी गोली, दोनों की मौत

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश के बाद बिजली व्यवस्था इतनी आसानी से ध्वस्त हो जाती है और उसे बहाल करने में पूरा दिन लग जाता है, तो यह विद्युत विभाग की तैयारियों और कार्यप्रणाली की पोल खोलने के लिए काफी है। लोगों ने विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट -पहाड़ों में भूस्खलन और बादल फटने की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल होने के बावजूद जागेश्वर धाम में मूलभूत सुविधाओं का इस तरह प्रभावित होना चिंताजनक है। उनका सवाल है कि यदि पर्यटन सीजन के दौरान भी विभाग समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है, तो आम दिनों में व्यवस्थाओं का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119